लॉकडाउन में किसानों की मदद के लिये आगे आयी जूही


मुंबई। बॉलीवुड (bollywood)की चुलबुली अभिनेत्री जूही चावला कोरोना वायरस (virus) महामारी के कारण जारी लॉकडाउन में किसानों की मदद (help) के लिए आगे आयी हैं। जूही की मुंबई से कुछ दूरी पर एक कृषि भूमि है, जहां विशेषज्ञों (scientist) की एक टीम द्वारा (organic farming) जैविक खेती का अभ्यास किया जाता है। जूही ने अब इस मौसम में धान की खेती करने के लिए इसे भूमिहीन किसानों के लिए खोल दिया है।
जूही चावला ने कहा ,चूंकि हम अभी लॉकडाउन (lokdowan) में हैं, ऐसे में मैंने भूमिहीन (kisan) किसानों को खेती करने के लिए अपनी जमीन देने का फैसला लिया है। वे यहां इस मौसम में धान की खेती कर सकते हैं और बदले में उत्पाद का एक छोटा सा हिस्सा अपने लिए रख सकते हैं।यह कोई नई बात नहीं है। पुराने जमाने में लोग इसी तरह से खेती करते थे। यह एक अच्छी बात है। हमारे किसानों को मिट्टी, हवा, जमीन के बारे में शहर में रहने वाले लोगों की तुलना में कहीं ज्यादा पता है। जूही ने अपने लोगों से धान की इस खेती पर नजर रखने को कहा है, जिससे इन्हें उगाने के लिए केवल जैविक पद्धतियों का ही उपयोग किया जाए और किसी भी तरह का कोई भी रसायन फॉर्म में न घुसने पाए। (juhi chawala) जूही ने कहा ,"यह हम सभी के लिए बेहतर है। हमारे लिए भी और हमारे किसानों के लिए भी। हम कठिन नहीं बल्कि स्मार्ट तरीके से काम कर रहे हैं. इस लॉकडाउन ने मेरे दिमाग में कुछ अच्छे ख्यालात डाले।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports