रमजान में जरूरतमंदों की मदद करेंगे सलमान


मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने रमजान पर जरूरतमंद लोगों की मदद करने का निर्णय किया है जिससे उनकी ईद फीकी नहीं पड़े। सलमान खान लॉकडाउन पीरियड में ज्याद से ज्यादा प्रभावित लोगों को मदद पहुंचा रहे हैं। अब रमजान के महीने में सलमान ने और ज्यादा लोगों को मदद पहुंचाने का फैसला किया है। इसके लिए सलमान ने अपनी टीम से भी बात की है और मदद पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।रमजान के महीने में सलमान ज्यादा से ज्यादा लोगों तक मदद पहुंचाना चाहते हैं। सलमान इन दिनों अपने पनवेल फार्म हाउस पर हैं।मुंबई में सलमान की गैरमौजूदगी में उनके पिता सलीम खान गरीबों तक खाना पहुंचाने के काम की देखरेख कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सलमान ने अपनी टीम से कहा है कि रमजान के महीने में जहां तक संभव हो, हर जरूरतमंद को खाना पहुंचाया जाए। सलमान ने अपने फार्महाउस के आसपास के गावों में भी खाने-पीने की व्यवस्था की है जिससे लगभग 2500 परिवारों की जरूरतें पूरी हुई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports