796 लोग 28 दिनों के लिए होम आईसोलेटेड, बेवजह घूमने वालों पर प्रशासन करेगा सख्ती


रायपुर। कोरोना वायरस के मद्देनजर जारी लाक डाउन के दौरान अब तक 796 लोग 28 दिनों के लिए होम आईसोलेंट में भर्ती किए जाने की जानकारी मिली है। वहीं प्रशासन को स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग के जरिए लगातार बेवजह घर से निकलने की जानकारी मिल रही है। इस बाबत् प्रशासन ने होम आईसोलेट के दौरान घर से निकलने वाले संदेही के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का निर्णय लिया है। वहीं संदेही लोगों के घर से निकलने पर एक भी मरीज कोरोना वायरस पॉजीटिव पाया जाता है तो स्थिति गंभीर होगी। आसपास के क्षेत्र में होम आईसोलेट में रहने वालों के चलते डर का वातावरण बन गया है। लोगों को भय मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी टीम का गठन किया है। जो संबंधित क्षेत्रों में संदेहियों की निगरानी करेगा और बेवजह घूमते पाए जाने पर पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन को सूचित करेगा। सूचना के आधार पर ही संदेही को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार किया जाएगा।

कोरोना संक्रमित के घर खाना बनाने वाली महिला का सैंपल जांच के लिए भेजा

देवेंद्र नगर में कोरोना पॉजिटिव युवक के घर में खाना बनाने वाली महिला का स्वाब सैंपल भेजा गया है। वहीं ऐहतियात बरतते हुए महिला के घर के आसपास के इलाके को सील किया गया है। साथ ही घर के सभी सदस्यों को अगले 14 दिनों तक होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश भी दिए है। इतना ही नहीं महिला के घर के आसपास पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। लंदन से लौटे युवक के घर में महिला खाना बनाने का काम करती है। विदेश से आने के बाद विभाग ने युवक का सैंपल लिया था, जिसकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है। जिसके बाद रायपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक के साथ रहने वाले परिजनों और उसके घर काम करने वालों के बारे में जानकारी एकत्रित करना शुरू कर दिया। जैसे ही टीम को पता चला कि युवक के घर में खाना बनाने वाली एक महिला कर्मचारी पिछले दो दिनों से काम पर नहीं आ रही है।

वह महासमुंद जिले के भीमखोज गई हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी सूचना जिला प्रशासन महासमुंद को दी। बता दे कि महासमुंद के लिए राहतभरी खबर है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में महासमुंद जिले से अब तक 10 संदिग्ध लोगों का सैंपल लिया गया। जिसमें सभी की जांच रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports