जूते छुपाई रस्म में परिणीति ने जीजा निक से मांगे 3.5 करोड़ रुपए!




बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कल इस कपल ने उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू रिवाज से शादी रचाईं। आपको बता दें कि बेंगलूरू से आए पंडित चंद्रशेखर शर्मा की अगवाई में 11 पंडितों ने शादी के मंत्र पढ़े और निकयंका की शादी को सम्पूर्ण किया। शादी में वो सभी रस्में निभाई गई जो हिंदू रीति-रिवाज की शादी में होती है।

परिणीती ने नेग में मांगे 3.5 करोड़ रुपए

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के मुताबिक, प्रियंका की कजिन परिणीति चोपड़ा ने अपने जीजा निक से जूते छुपाई के लिए 5 लाख डॉलर‌‌ यानी करीब 3.5 करोड़ रुपए मांगे थे। हालांकि यह अभी तक पता नहीं चल पाया कि निक ने कितना नेग दिया।

गार्डन एरिया से रवाना हुई बारात

खबरों के मुताबिक, उम्मेद भवन पैलेस के स्टाफ गेट के पास बने गार्डन से निक की बारात रवाना हुई। शादी में शामिल हुए देशी-विदेशी बारातियों ने नाचते-गाते हुए पैलेस का एक चक्कर लगाया। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने बारातियों का स्वागत किया गया।
देसी अंदाज में निक जोनस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में निक ने शेरवानी और चूड़ीदार पायजामा पहना जिसके साथ उन्होंने साफा भी कैरी किया। वहीं प्रियंका चोपड़ा की मां और बाकी मेहमान ट्रेडिशनल कास्ट्यूम में दिखें। मगर अभी तक प्रियंका की वेडिंग ड्रेस के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।




कुवैत और दुबई से भी बुलाए शेफ

शादी में फूड सर्व करने के लिए ताज के 50 से ज्यादा शेफ बुलाए गए थे। यहां तक निक ने भी कुवैत और दुबई से अपने पर्सनल शेफ बुलाए। वहीं प्रियंका-निक के मेकअप के लिए 15 ब्यूटी एक्सपर्ट की टीम वहां पहुंची थी।
बरेली में प्रियंका का घर किया गया रोशन

बरेली में प्रियंका का पैतृक मकान काफी समय से सुनसान पड़ा था। हाल ही में सिटी मजिस्ट्रेट ने राधेश्याम स्मृति समारोह आयोजन समिति की मदद से इस घर में रोशनी और सजावट करवाई। तब से यह घर जगमगा रहा है।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports