राज्य की शेष 72 सीटों पर 1079 प्रत्याशी चुनाव मैदान में


  • 1 करोड़ 53 लाख 85 हजार 983 मतदाता
  • राज्य भर में 19 हजार 296 मतदान केन्द्र 

रायपुर। राज्य में 20 नवंबर को होने वाले द्वितीय चरण के चुनाव के लिए प्रचार का शोर आज शाम थम जाएगा। राज्य की शेष 72 सीटों पर कुल 1079 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 01 करोड़ 53 लाख 85 हजार 983 मतदाता करेंगे।  राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव का घमासान 20 नवंबर को थम जाएगा। इधर चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों के पास प्रचार-प्रसार का आज अंतिम दिन है। आज शाम से चुनावी शोर थम जाएगा। इधर आज प्रचार के अंतिम दिन राज्य में सत्तासीन भाजपा और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री जहां कोरिया, अंबिकापुर इलाके में चुनाव प्रचार कर भाजपा प्रत्याशियों को जीताने का आव्हान कर रहे हैं तो वहीं कांग्रेस नेता भी जगह-जगह आमसभा कर परिवर्तन लाने जनता से अपील कर रहे हैं। राज्य में इस बार विधानसभा चुनाव काफी रोचक हो चला है। भाजपा जहां विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है तो वहीं कांग्रेस राज्य सरकार के विभिन्न घोटालों, भ्रष्टाचारों को मुद्दा बनाकर तथा परिवर्तन लाने की बात कहते हुए चुनाव मैदान में सक्रिय है। बहरहाल 20 नवंबर को होने वाले द्वितीय चरण के चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी है। ईवीएम, पीपीटी और मतदान से संबंधित अन्य जरूरी चीजों के साथ ही फोर्स, वाहन आदि की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। राज्य की शेष 72 सीटों पर वर्तमान में 1079 प्रत्याशी मैदान में हैं। राज्य के 01 करोड़ 53 लाख 85 हजार 983 मतदाता इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 20 नवंबर को करने वाले हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए 19 हजार 296 मतदान केन्द्र तय किया गया है। 20 नवंबर को मतदान के पश्चात ईवीएम मशीनें स्ट्रांग रूम में कैद हो जाएगी और 11 दिसंबर को प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports