रत्नागिरी में एक ही परिवार के चार बच्चे खाड़ी में डूबे


रत्नागिरी । रत्नागिरी जिले में राजापुर तहसील के नानार इंगलवाड़ी में गहरे खाड़ी क्षेत्र में पांच भाई-बहनों के उतरने के बाद चार बच्चों की डूबने से मौत हो गयी, जबकि पांचवें बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया। नानार इंगलवाड़ी पुलिस के अनुसार, पांचों भाई-बहन रविवार को अपनी मां हीना भाटकर के साथ सीप और शंख इक_ा करने के लिए खाड़ी में गये थे। पानी की गहराई का सही अंदाजा नहीं लगा पाने के कारण पांचों बच्चे अचानक पानी डूबने लगे। भाटकर परिवार के मृतक बच्चों की पहचान मोहम्मद जुनेद भाटकर, जुहेरिया भाटकर, बुशरा भाटकर और माहिरा भाटकर के रूप में हुई है। मदद के लिए बच्चों की चीखें सुनकर स्थानीय ग्रामीण और तटीय पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पानी में डूब रही एक बच्ची को सुरक्षित बचा लिया। खोज और बचाव दल ने जल्द ही तीन शव बरामद कर लिए, जबकि लापता 15 वर्षीय बहन माहिरा की तलाश के लिए सोमवार को भी अभियान जारी रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports