रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय महानदी भवन में आज आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में मुख्य सचिव विकासशील ने ई-ऑफिस संचालन, समयबद्ध उपस्थिति और आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य सचिव ने सभी विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव श्री विकासशील ने कहा कि मंत्रालय में अधिकारी-कर्मचारी समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि मंत्रालय में सुबह 10 बजे से पूर्व कार्यालय पहुँचने वाले कर्मचारियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मासिक सम्मान कार्यक्रम के तहत ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों के त्वरित व प्रभावी निराकरण तथा कार्यालयीन समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने वाले मंत्रालयीन कर्मियों को सितंबर माह के लिए सम्मानित किया गया।
विभागीय श्रेणी में ई-ऑफिस के उत्कृष्ट प्रदर्शन के तहत लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग प्रथम, आदिम जाति विकास विभाग द्वितीय तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग तृतीय स्थान पर रहा। वहीं व्यक्तिगत और श्रेणीवार विजेताओं में संयुक्त सचिव श्रेणी से श्री भूपेन्द्र कुमार राजपूत, श्री अनुपम त्रिवेदी और श्री सचिदानंद आलोक; उप सचिव श्रेणी से श्रीमती लवीना पाण्डे, श्री किशोर कुमार भूआर्य और श्री दूरदेशी राम सोन्टापर; अवर सचिव श्रेणी से श्री पूरन लाल साहू, श्री भूपेन्द्र सिंह राजपूत और श्री सोनचंद साहू सम्मानित किए गए।
इसी प्रकार अनुभाग अधिकारी श्रेणी में श्री विरेन्द्र कुमार, श्रीमती पी.दुर्गा, श्री शिवकुमार गोड़; सहायक अनुभाग अधिकारी श्रेणी में श्रीमती वर्षा रानी अग्रवाल, श्री बेरनाथ कूजूर, सुश्री प्रिया बागड़े; वरिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में श्री धनेश्वर पटेल, श्री सलीम शैलेन्द्र टोप्पो, श्रीमती ललीता राय; कनिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में सुश्री प्रतिक्षा खलखो, श्री अजय राठिया, श्री प्रभु सिंह राठिया तथा टेक्निकल सेक्शन से श्री राम नरेश पाल, श्री ऋषिकेश मिर्चे और सुश्री तृप्ति शर्मा ने अपने-अपने विभागों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया।
समयबद्ध कार्यालयीन उपस्थिति के लिए शीर्ष 10 सम्मानित अधिकारियों में श्री शिवचरण राठौर, श्री सेठलाल यादव, मीरा, सुश्री गामीनी वर्मा, श्री भूपेन्द्र सिंह राजपूत, मंजूषा राजपूत, श्री दीपक श्रीवास, श्री शिवकुमार गोड़, श्री भूपेन्द्र कुमार राजपूत और श्री महेश कुमार तिवारी शामिल रहे।
आई-गाट कर्मयोगी प्रशिक्षण में रिकॉर्ड कोर्स पूरे करने वालों में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग की सुश्री मंजूषा मिश्रा ने 255 कोर्स के साथ प्रथम, वन विभाग के श्री विरेन्द्र ध्रुव ने 235 कोर्स के साथ द्वितीय तथा पशुपालन विभाग के श्री संतोष क्षत्रिय ने 136 कोर्स के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा, ई-ऑफिस में विभिन्न जिलों में उत्कृष्ट कार्य के लिए कबीरधाम जिला कार्यालय के अधीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह धुर्वे, दुर्ग कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, बलौदाबाजार कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा, अपर कलेक्टर सुश्री निशा नेताम मण्डावी एवं डिप्टी कलेक्टर रामरतन प्रसाद दुबे को सम्मानित किया गया। विभागाध्यक्ष कार्यालयों में व्यक्तिगत रूप से उच्च शिक्षा आयुक्त सुश्री रीता यादव प्रथम, श्री बेनीराम साहू द्वितीय, श्री तेजराम बढ़ई तृतीय, अपर संचालक श्री जॉन तिग्गा चौथे तथा सुश्री सौमित्रा प्रधान पांचवें स्थान पर रहीं।
