राममंदिर चढ़ावा चोरी कांड: 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में


-अयोध्या के वकीलों का केस लडऩे से इनकार, चंपत राय से पूछताछ

अयोध्या/लखनऊ/ए.। अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के महाघोटाले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए सभी 8 आरोपियों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जिनकी अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अयोध्या के वकीलों ने एक बड़ी बैठक कर ऐतिहासिक फैसला लिया है कि मर्यादा पुरुषोत्तम के दरबार में चोरी करने वाले इन आरोपियों की पैरवी कोई भी स्थानीय वकील नहीं करेगा। इस बीच, जांच की आंच मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष तक पहुंच गई है। पुलिस और एसआईटी ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से मैराथन पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए हैं, जिसके तुरंत बाद चंपत राय दिल्ली रवाना हो गए।


सीबीआई जांच की मांग पर तुरंत सुनवाई से इनकार

यह मामला अब देश की सबसे बड़ी अदालत की चौखट पर दस्तक दे चुका है। वकील अनूप अवस्थी ने इस महाघोटाले की सीबीआई जांच कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। हालांकि, शीर्ष अदालत ने तुरंत सुनवाई से इनकार करते हुए तल्ख टिप्पणी की और पूछा आखिर इतनी जल्दी क्या है? कोर्ट ने साफ किया कि अब इस मामले पर गर्मियों की छुट्टियों के बाद ही सुनवाई की जाएगी।


बैंक खातों की पड़ताल: एसबीआई पहुंची पुलिस, खंगाला जा रहा है 'चोरी का गणित'

सोमवार सुबह ठीक 10:30 बजे पुलिस की एक टीम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अयोध्या धाम शाखा पहुंची। गिरफ्तार किए गए 8 में से 7 आरोपियों के खाते इसी ब्रांच में हैं।


स्टेटमेंट जब्त: पुलिस ने बैंक से सभी आरोपियों के खातों के स्टेटमेंट अपने कब्जे में ले लिए हैं।

नौकरी के बाद की कमाई पर शक: अब इस बात की गहन जांच की जा रही है कि राम मंदिर में नौकरी शुरू करने के बाद से इन आरोपियों के खातों में अचानक कितना पैसा आया।

बैंक कर्मियों को नोटिस: जांच के घेरे में आए बैंक के दो कर्मचारियों को भी पुलिस ने नोटिस थमाकर जवाब तलब किया है।


छापेमारी में मिली 'राज की डायरी'

28 जून को पुलिस की 8 टीमों ने आरोपियों के घरों पर एक साथ रेड मारी। चंपत राय के करीबी टिन्नू के घर से बेहिसाब नकदी, गहने और प्रॉपर्टी के कागजात मिले। वहीं आरोपी अनुकल्प मिश्रा के घर से एक 'सीक्रेट डायरीÓ मिली है, जिसमें चढ़ावा चोरी से जुड़े कई बड़े सुराग छिपे होने का दावा किया जा रहा है।

अयोध्या के वकीलों का अल्टीमेटम: 'अयोध्या छोड़ें चंपत राय और अनिल मिश्रा'

स्थानीय बार एसोसिएशन ने सिर्फ केस लडऩे से ही इनकार नहीं किया है, बल्कि एक सुर में प्रस्ताव पास कर मांग की है कि चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा और गोपाल राव को तुरंत अयोध्या छोड़ देना चाहिए। वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि इन पूर्व पदाधिकारियों ने जल्द अयोध्या नहीं छोड़ी, तो इनके खिलाफ एक बड़ा और उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports