ओडिशा को 47,600 करोड़ की महा-सौगात: कल एक साथ मयूरभंज पहुंचेंगे राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी



-ओडिशा सरकार के 2 साल पूरे होने पर 'विकास धाराÓ कार्यक्रम

-पूजा-अर्चना के साथ बड़ी ऊर्जा, रेल और स्वास्थ्य परियोजनाओं की शुरुआत

भुवनेश्वर।  ओडिशा के इतिहास में 20 जून 2026 का दिन बेहद खास होने जा रहा है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साथ राज्य के मयूरभंज जिले के दौरे पर रहेंगे। दोनों शीर्ष नेता मयूरभंज के पहाड़पुर गांव में पवित्र धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना करेंगे और रायरंगपुर में ओडिशा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर वे राज्य को 47,600 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देंगे।

आदिवासी अंचल से खुलेगा प्रगति का रास्ता

शनिवार सुबह करीब 11:15 बजे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मयूरभंज के पहाड़पुर गांव पहुंचकर संथाली जहेरा और हो जहेरा नामक पवित्र स्थलों पर मत्था टेकेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे रायरंगपुर में विकास धारा, ओडिशा सारा थीम पर आयोजित मुख्य समारोह में हिस्सा लेंगे। यहाँ से ऊर्जा, औद्योगिक बुनियादी ढांचा, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और सिंचाई से जुड़ी दर्जनों मेगा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

बड़ी ऊर्जा परियोजनाओं की नींव: बिजली और औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए 600 मेगावाट की 'अपर इंद्रावती पंप स्टोरेज परियोजनाÓ और 'आईबी थर्मल पावर स्टेशनÓ की दो नई इकाइयों (660-660 मेगावाट) का शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही झारसुगुड़ा में क्लीन कोल प्रोजेक्ट की शुरुआत होगी।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports