-शिप को औपचारिक रूप से कोस्ट गार्ड को सौंप दिया गया
नई दिल्ली। पॉल्यूशन कंट्रोल शिप 'समुद्र प्रताप' को सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इंडियन कोस्ट गार्ड की सर्विस में लॉन्च करेंगे। शिप को औपचारिक रूप से दिसंबर में गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में कोस्ट गार्ड को सौंप दिया गया था। इंडियन कोस्ट गार्ड ने एक पोस्ट में इस बारे में जानकारी दी है। यह दो पॉल्यूशन कंट्रोल शिप में से पहला है। कोस्ट गार्ड ने इस शिप का एक छोटा वीडियो क्लिप भी जारी किया है। यह जहाज आईसीजी की प्रदूषण कंट्रोल, फायरफाइटिंग और समुद्री सुरक्षा क्षमताओं को काफी बढ़ाता है। यह तेल रिसाव का पता लगाने के लिए एडवांस्ड सिस्टम से लैस है।
यह ऑयल फिंगरप्रिंटिंग मशीन, जायरो-स्टेबिलाइज्ड स्टैंड-ऑफ एक्टिव केमिकल डिटेक्टर और पीसी लैब इक्विपमेंट से लैस है। यह जहाज समुद्री प्रदूषण से निपटने की भारत की क्षमता को मजबूत करेगा और रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए देश के कमिटमेंट को मजबूत करेगा।
