निकिता गोडिशाला मर्डर: वह बॉयफ्रेंड नहीं है, वह रूममेट है...; अमेरिका में मर्डर हुई निकिता के पिता का सनसनीखेज दावा



मैरीलैंड। अमेरिका के मैरीलैंड के हॉवर्ड काउंटी में 27 साल की भारतीय लड़की निकिता गोडिशा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस को इस मामले में उसके एक्स-बॉयफ्रेंड अर्जुन शर्मा पर शक है। हालांकि, निकिता के पिता ने अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा किया है और दावा किया है कि आरोपी उसका बॉयफ्रेंड नहीं बल्कि सिर्फ एक 'रूममेट' था। मिली जानकारी के मुताबिक, निकिता की बॉडी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज होने के बाद मिली। पुलिस के मुताबिक, अर्जुन शर्मा ने उसकी हत्या की और फिर भारत भाग गया। हालांकि, हैदराबाद में मीडिया से बात करते हुए निकिता के पिता आनंद गोडिशा ने पुलिस और मीडिया के दावों को खारिज कर दिया है।


आनंद गोडिशा ने साफ किया कि 26 साल का आरोपी अर्जुन निकिता का बॉयफ्रेंड नहीं था। उन्होंने कहा, मेरी बेटी चार साल पहले काम के लिए कोलंबिया गई थी। वहां एक अपार्टमेंट में चार लोग साथ रह रहे थे, अर्जुन उनमें से एक था। वह उसका रूममेट था, बॉयफ्रेंड नहीं। उनके मुताबिक, यह हत्या पैसे के झगड़े का नतीजा थी। अर्जुन ने निकिता से कई बार पैसे उधार लिए थे। जब निकिता ने अपने पैसे वापस मांगे, तो उसने गुस्से में उसे मार डाला और वहां से भाग गया।


निकिता की कजिऩ सरस्वती गोदीशाला ने इस बारे में स् में इंडियन एम्बेसी में शिकायत दर्ज कराई है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, अर्जुन ने मर्डर से कुछ दिन पहले निकिता से $4,500 डालर (लगभग 4.07 लाख) उधार लिए थे। इसमें से उसने 3,500 लौटा दिए थे, लेकिन जब निकिता ने बाकी 1,000 के लिए दबाव डाला, तो उसने पैसे देने से मना कर दिया। निकिता को पता चल गया था कि अर्जुन ने कई और लोगों से भी पैसे उधार लिए थे और वह हमेशा के लिए इंडिया छोडऩे की तैयारी कर रहा था। उसके पिता इस झगड़े को लेकर निकिता को घर से निकालने का आरोप लगा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports