मुश्किलें बढ़ाएंगे हार्दिक पंड्या; इरफान पठान ने किया ट्वीट...जल्द होगा टीम इंडिया का ऐलान



नई दिल्ली। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं। शुरुआत में तीन मैच हारने के बाद मुंबई जीत की पटरी पर लौट आई थी। लेकिन फिर भी मुंबई इंडियंस उस जीत की लय को बरकरार नहीं रख पाई है। सोमवार को हुए मैच में मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। 



मैच के बाद हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली मुंबई टीम को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में लगातार फेल हो रहे मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या के सामने अब आईपीएल के साथ-साथ टी20 वल्र्ड कप 2024 की भी चुनौती है। ऐसे में उनकी फॉर्म उनके लिए खतरे की घंटी नजर आ रही है।



हार्दिक पंड्या की हिटिंग क्षमता कम होती जा रही है। बड़ी तस्वीर पर यह एक बड़ी चिंता है। वानखेड़े में वह अलग है लेकिन पिचों पर जहां थोड़ी मदद मिलती है, वह उसके लिए चिंताजनक है।


इस साल टी20 वल्र्ड कप जून महीने में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक टीम इंडिया का चयन दिल्ली में किया जाएगा। इस चयन के दौरान चयनकर्ताओं के साथ कप्तान रोहित शर्मा भी बैठक में शामिल होंगे। लेकिन इस बैठक से पहले पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने एक अहम सवाल उठाया है। इरफान पठान ने एक सुझाव देते हुए कहा है कि टीम चयन के समय हार्दिक पंड्या को टीम में लेने से टी20 वल्र्ड कप में टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।



इरफान पठान ने अपने ट्वीट में कहा कि हार्दिक पंड्या की मौजूदा गेंदबाजी क्षमता संदिग्ध है। क्योंकि उसे यह बहुत अच्छी तरह से होता नहीं दिख रहा है। इसका असर भविष्य में उन पर और टीम पर पड़ सकता है। हार्दिक भी वानखेड़े मैदान पर खेलते समय अलग तरह से खेलते हैं, लेकिन अन्य पिचों पर उनका फॉर्म बहुत अच्छा नहीं दिखता है। ये भी उसके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।


हार्दिक पंड्या की हिटिंग क्षमता कम होती जा रही है। व्यापक परिदृश्य में यह एक बड़ी चिंता का विषय है। वानखेड़े में वह अलग है लेकिन पिचों पर जहां थोड़ी मदद मिलती है, वह उसके लिए चिंताजनक है।


इस साल मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालने के बाद से हार्दिक ने पिछले आठ मैचों में केवल 151 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 39 है। यानी पिछले आठ मैचों में वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। साथ ही उन्होंने अब तक सिर्फ  सात छक्के ही लगाए हैं। गेंदबाजी आंकड़ों पर नजर डालें तो वह आठ मैचों में सिर्फ चार विकेट ही हासिल कर पाए हैं। साथ ही उनका गेंदबाजी औसत भी 10 से ज्यादा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports