पांच साल बाद छत्तीसगढ़ में सुशासन का उदय : विष्णुदेव साय



यहां की जनता भाजपा के विकासवादी नीति और मोदी जी की गारंटी के साथ हैं : अरुण साव

पंडरिया । पंडरिया विधानसभा के ग्राम कोदवागोडान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विशाल जनसभा को संबोधित किया। यहां लोकसभा चुनाव के तहत भाजपा के समर्थन में वोट करने अपील की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने भी जनसभा को संबोधित किया और मोदी सरकार व छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों को बताया।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी का परिवार देश की 140 करोड़ जनता है जिनके सुख-दु:ख और सुविधा की चिंता वो दिन-रात करते हैं। 18 घंटे अपने काम के प्रति समर्पित होकर 10 साल से सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मन्त्र के साथ देश के किसान, मजदूर, महिला का विकास करने वाले प्रधानमंत्री का चुनाव है। इसलिए 26 अप्रैल को हम सभी को संकल्प करना है कि नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

सीएम साय ने कहा पांच साल तक छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने वाले लबरा पार्टी को भागना है। 2018 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 36 वादे किये थे, पांच साल में सरकार चलाने के बाद भी कोई वादा पूरा नहीं किया, बल्कि हमारे छत्तीसगढ़ को अपराध और भ्रष्टाचार का गढ़ बनाया। कोयला, शराब, रेत, गोबर, गोठान, बिएमएफ राशि में भ्रष्टाचार किया। आज कांग्रेस के नेता और अधिकारी जिन्होंने सहयोग किया सब जेल में हैं। कांग्रेस की सरकार में शराब की दुकानों में दो कैश काउंटर लगते थे एक हिसाब किताब सरकार के खजाना में दूसरा हिसाब किताब कांग्रेस के आलाकमान राहुल, सोनिया प्रियंका के खता में जाता था। 

सीएम साय ने आगे कहा इसलिए प्रदेश की जनता ने सरकार से उन्हें हटाया और इस लोकसभा में भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को खाता नहीं खोलना देना है।  सभी 11 सीटों को जिताकर नरेंद्र मोदी जी का हाथ मजबूत करना है। 


जनता ने सबक सिखाया : धर्मजीत सिंह

वहीं तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ जिस कुशासन, अराजकता और भ्रष्टाचार के दलदल में धंस रहा था उससे जनता भलीभांति परिचित थी और विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपने मताधिकार से इसका जवाब दिया।

इस अवसर पर कबीरधाम जिलाअध्यक्ष अशोक साहू, सुशीला भट्ट, रामकुमार भट्ट, सियाराम साहू, सीताराम साहू, समुंद बाई कुर्रे, सुमित पुसाम, कल्याण सिंह, ओम यदु, रोशन दुबे जी, पुष्पलता राज, रुपेश जैन, भुनेश्वर चंद्राकर, सुरेश दुबे, पीयुष ठाकुर, उत्तम मस्कोले, हेमंत ठाकुर, सुखदेव धुर्वे, रतिराम भट्ट, गजपाल साहू, परमेश्वर चंद्रवंशी, दीपा धुर्वे, सरोज धुर्वे, शिवनंदन पाण्डेय, तिवारी साहू, बालाराम चंद्रवंशी, विदेशी राम धुर्वे, सुखदेव धुर्वे, विकास तिवारी, प्रज्ञेश तिवारी, फलित साहू, रोहित भास्कर, बसंत वाटिया, दीपक सलूजा, मोहित मरावी, दशरथ कुम्भकार, मुकेश प्रजापति, चैतराम पटेल, शंकर ठाकुर, शंकर साहू, गनपत करचाम, शत्रुहन साहू, बसंत बोहरा, यश कुमार साहू, राजकुमार धुर्वे, घनेश दिलावर, शिव साहू, राहुल चंद्राकर, हीरा चेल्से, राधेलाल साहू, कलेश राठौर, बालकृष्ण साहू, थानूराम साहू, हुकुम सिंह ठाकुर, राजेन्द्र साहू, निलाम्बर चंद्राकर, राघवेन्द्र वर्मा, दिनेश चंद्रवंशी सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

---

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports