राज्यसभा में बरसे पीएम मोदी, कहा-इस बार कांग्रेस 40 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी



- अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव के बाद विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा में आज कांग्रेस पार जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा कर रहे थे। वहीं विपक्ष पर जमकर हमला बोला। 


पीएम मोदी ने कहा कि मैंने खडग़े जी का भाषण ध्यान से सुना लेकिन मैं यह सोच रहा था कि देश को आजादी कैसे मिली। दो कमांडर उस दिन नहीं थे इसलिए खडग़े जी ने उसका फायदा उठाया। 


मैं खडग़े जी को धन्यवाद देते हूं कि हमें 400 सीटों का आशीर्वाद दिया है। मैं उनका धन्यवाद करता मैं उनके आशीर्वाद को शिरोधार्य करता हूं। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि मेरी आवाज को आप दबा नहीं सकते है। इस बार मैं पूरी तैयारी से आया हूं। 


लोकसभा इस बार कांग्रेस पार्टी 40 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। क्योंकि कांग्रेस की सोच पुरानी हो चुकी है। अब वह आउटडेटेड हो गई है। देखते ही देखते कांग्रेस कहां से कहां पहुंच गई। यह सोचने का विषय है। कांग्रेस जब सत्ता में थी तो उसने अपने लालच में लोकतंत्र का गला घोट दिया था। जनता के द्वारा चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त कर दिया गया था। 


कांग्रेस ने देश की संविधान और लोकतंत्र की मर्यादा को जेल के सलाखों में बंद कर दिया था। जिसने अखबारों पर ताला लगाने की कोशिश की थी। जो कांग्रेस देश को तोडऩे के नरेटिव गढऩे का शौक पैदा हुआ था। अब उत्तर और दक्षिण को तोडऩे के लिए बयान दिए जा रहे हैं। ये कांग्रेस हमें लोकतंत्र पर प्रवचन दे रही है। 


आप भाषा के नाम पर देश को बांटने की कोशिश कर रही है। जिसने नॉर्थ ईस्ट को हमला, हिंसा में ढकेल दिया। जिसने नक्सलवाद के लिए देश के लिए चुनौती बनाकर छोड़ दिया। देश की जमीन दुश्मनों के हवाले कर दी। देश की सेना का आधुनिकीकरण रोक दिया। आज हमें राष्ट्रीय सुरक्षा पर भाषण दे रहे हैं। जिसने आजादी के बाद से ही कंफ्यूज रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports