पाकिस्तानी सैनिकों ने कठुआ में गोलीबारी की

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम का फिर उल्लंघन करते हुए शनिवार की सुबह जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में गोलीबारी की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने कठुआ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप सीमा सुरक्षा बल की अग्रिम चौकियों और गांवों को लक्ष्य कर गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। भारतीय सैनिकों ने भी पाकिस्तानी सैनिकों के इस कृत्य का माकूल जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ अथवा बड़ी क्षति नहीं हुई है।इस बीच सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधियों की खुफिया सूचना के आधार पर घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports