राज्यपाल ने पुलिस महानिदेशक सहित महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से फोन कर हालचाल जाना, कार्यों की सराहना की


  • मुझे आप लोगों पर गर्व है, मैं आपके जज्बे को सलाम करती हूं: सुश्री उइके
  • कोविड -19 से बचाव के लिए किये जा रहे कार्यों के संबंध में की चर्चा


रायपुर।  कोविड संकट के इस दौर में पुलिस कर्मियों ने लाकडाउन को सफल करने में बड़ा काम किया है। महिला पुलिसकर्मियों की ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जो बहुत ही विपरीत परिस्थिति में भी अपना काम कर रही हैं। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने ऐसी ही महिला पुलिसकर्मियों को और फील्ड में अच्छा काम कर रहे पुलिस अधिकारियों को फोन लगाया। इसके लिए शुरूआत पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी से की जिनके नेतृत्व में पुलिस विभाग ने लाकडाउन के दौरान कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को बेहतर रखने का अच्छा काम किया है। फिर उन्होंने महिला पुलिस अधिकारियों से बात की। राज्यपाल ने कहा कि आपके सामने दोनों मोर्चों पर चुनौतियां हैं आपको घर भी देखना है और बाहर में कोविड नियंत्रण का काम भी देखना है। इसका आपने इतना संतुलित रास्ता अपनाया कि हमको आप पर गर्व होता है। आपकी कर्तव्यपरायणता के समाचार जब सुनने मिलते हैं तो मैं अभिभूत हो जाती हूँ। आप लोगों के जज्बे को सलाम करने मैंने आपको फोन लगाया है।

राज्यपाल ने पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी को बधाई देते हुए कहा कि इस समय पूरे देश में पुलिस विभाग का काम सबसे महत्वपूर्ण है। आपके नेतृत्व में पूरे प्रदेश में पुलिस विभाग द्वारा कोविड-19 के बचाव में महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे हैं। आप लोगों की सजगता की वजह से प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में है। आप लोगों द्वारा लाॅकडाउन का पालन कराया जा रहा है और आम जनता को कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। श्री अवस्थी ने राज्यपाल को धन्यवाद दिया। उन्होंने रायपुर में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अमृता सोरी और बलौदाबाजार में पदस्थ परिवीक्षाधीन आई.पी.एस. अधिकारी श्रीमती अंकिता शर्मा से कहा- मैं आप लोगों के जज्बे को सलाम करती हूं। जिन परिस्थितियों में आप अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रही है वह काबिले-तारीफ है। आपने अन्य जिम्मेदारियों की अपेक्षा अपने कार्य को सबसे पहले रखा और अनेक कठिनाईयों और चुनौतियों का सामना करते हुए निरंतर उपस्थिति बनाई हुई हैं। मेरा आग्रह है कि आप लोग अपना ध्यान रखें और सुरक्षित रहें। यदि आप लोगों को कुछ आवश्यकता हो ता बताएं, प्रशासन के माध्यम से आप लोगों की अवश्य मदद की जाएगी। दोनो पुलिस अधिकारियों ने राज्यपाल के प्रति आभार प्रकट किया।
राज्यपाल ने गरियाबंद जिले के महिला आरक्षक श्रीमती माधुरी यादव, सुश्री दर्शना यादव, सुश्री सलिका खुंटे, श्रीमती कामिनी साहू, श्रीमती धनेश्वरी साहू, श्रीमती मनीषा कोसरे से भी वीडियो काॅलिंग के माध्यम से बात की और कहा - लाॅकडाउन के समय सब घर में रहते हैं और आप लोग बाहर रहते हैं। आप लोग अपनी जान की परवाह न कर इस कठिन परिस्थिति में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी ढंग से कर रही हैं। आप लोगों पर हमें गर्व है। इस समय आप लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई हैं। आप लोग हमारे लिए मूल्यवान हैं। इस समय मेरा आग्रह है कि अपने आप को इस संक्रमण से बचाएं, सावधानी रखें। आप लोगों की सजगता की वजह से गरियाबंद जिला ग्रीन जोन में है और देश में छत्तीसगढ़ की स्थिति भी अच्छी है। आप लोगों को मैं शुभकामनाएं देती हूं। राज्यपाल ने कहा कि इस संकट के टलने के बाद आप सभी राजभवन आएं, आपका स्वागत है। महिला आरक्षकों ने राज्यपाल को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर भी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports