काबुल। अफगानिस्तान में पश्चिम हेरात प्रांत में 19 तालिबानी आतंकवादियों ने सेना के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। सेना ने यह जानकारी दी है। सैन्य सूत्रों ने बताया कि हेरात के चिश्ती शरीफ जिले में इन आतंकवादियों ने सेना के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। इन आतंकवादियों ने हिंसा छोड़कर शांति से रहने की बात कही है। बयान में कहा गया है कि इन लोगों ने राष्ट्रीय शांति प्रकिया समझौते का पालन करने और आम नागरिक का जीवन जीने की प्रतिबद्धता जाहिर की है। इस वर्ष अब तक 400 से अधिक तालिबानी और इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
Tags
विदेश