दुनिया के सबसे खतरनाक पक्षी कैसोवरी ने पंजे से फाड़ दिया मालिक का पेट


फ्लोरिडा। अमेरिका के फ्लोरिडा के चौंका देने वाला मामले सामने आया है जहां दुनिया के सबसे खतरनाक पक्षी को इतना गुस्सा आया कि उसने अपने मालिक की ही हत्या कर दी। मामला शुक्रवार का है। यह घटना शुक्रवार को उस दौरान हुई जब कैसोवरी का मालिक चिडिय़ों को ब्रीडिंग के लिए ले जा रहा था।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैसोवरी दुनिया की सबसे खतरनाक चिडिय़ा है, जो ऑस्ट्रेलिया और पापुआ न्यू गिनी के जंगलों में पाई जाती है। कैसोवरी का कद 1.8 मीटर तक और वजन करीब 80 किलो या उससे भी ज्यादा हो सकता है जिस कारण यह उड़ नहीं सकती।
घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची फायर रेस्क्यू डिपार्टमेंट के डिप्टी चीफ जैफ टेलर ने इसे दुर्घटना करार देते हुए अखबार को बताया कि मेरी समझ में ये हादसा है। देखरेख करने वाला शख्स चिडिय़ों के बाड़े में था। किसी कारणवश उसका संतुलन बिगड़ गया और वो गिर गया। इसी बीच कैसोवरी ने अपने पंजों से उस पर हमला कर दिया। अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, कैसोवरी ने पंजे से अपने मालिक का पेट चीर दिया था।
बता दें कि कैसोवरी के पैरों में अंदर की ओर छुरे जैसा पंजा होता है। इससे वह आदमी का पेट भी चीर सकता है। ऐसा होने पर शख्स का बचना मुश्किल है।   

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports