छत्तीसगढ़ को भारत की अगली एफ बीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2019 की तलाश


  •  एफ बीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2019 का छत्तीसगढ़ ऑडिशन 5 अप्रैल को रायपुर में आयोजित किया जाएगा

रायपुर। ग्लैमर और फैशन उद्योग में प्रतीक बन चुकी, युवा प्रतिभाशाली महिलाओं का जीवन बदलने की विरासत के साथ,एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2019 को पावर्ड बाय सेफोरा और रजनीगंधापल्र्स, अपनी परंपरा को जारी रखने का वादा करता है, जो पूरे मनोयोग से नई पीढ़ी की ऐसी महिलाओं,जो भविष्य में देश का नेतृत्व और प्रतिनिधित्व करने की क्षमता रखती है
 को सहयोग देने का लक्ष्य लेकर चलता है। छत्तीसगढ़ ऑडिशंस एफबीबी बिगबाजारस्टोर, अम्बुजा सिटी सेंटर मॉल,रायपुर में आयोजित किए जाएंगे। छह मिस वल्र्ड के साथ, जिन्होंनेे वैश्विक मानचित्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज करके भारत को गौरवान्वित किया है। रीताफारिया 1966 ,ऐश्वर्या राय बच्चन ,1994 डायना हेडन ,1997,युक्तामुखी ;1999 प्रियंका चोपड़ा ;2000 और हाल ही में मानुषी छिल्लर मिस  वल्र्ड ,2017 जो  17 साल बाद इस प्रतिष्ठित मुकुट को घर वापस लाई, इस नए क्राउन की वाहक के लिए खोज अब शुरू हो गई है।
इस बार भी,यह सौंदर्य प्रतियोगिता सभी 30 राज्यों ,राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित एक राष्ट्रव्यापी तलाश करने के लिए 30 राज्य प्रतिनिधियों को ताज पहना रही है,जो फिर प्रतिष्ठित मिस इंडिया के ताज के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।
छत्तीसगढ़ की शीर्ष 3 लड़कियां 23मार्च को कोलकाता में दवेस्ट में आयोजित होने वाले ईस्टज़ोनलकाउनिंग समारोह में जाएंगी, जो हॉस्पिटैलिटी और वेन्यूपार्टनर के रूप में शामिल हुआ है।
ईस्टज़ोन के सभी 5 राज्यों में से सबसे योग्य उम्मीदवार यानी मिस इंडिया छत्तीसगढ़, मिस इंडिया बिहार, मिस इंडिया पश्चिम बंगाल, मिस इंडिया उड़ीसा, मिस इंडिया झारखंड के साथ ही असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम की राज्य विजेता 15 जून 2019 को मुंबई में होने जा रहे ग्रैंड फि नाले में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports