राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन की तैयारी में जुटी भाजपा


  • कलस्टर स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को अंतिम रूप देने हुई बैठक
रायपुर, । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार 15 फरवरी को कलस्टर स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन लेने राजधानी रायपुर आ रहे हैं। राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित इंडोर स्टेडियम में दोपहर 1 बजे से रायपुर कलस्टर स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन की तैयारी और रायपुर कलस्टर स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की रूपरेखा तय करने भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला की आवश्यक बैठक आज एकात्म परिसर में आहूत की गई। बैठक में तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां तय की गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने प्रदेश, जिला और मंडल स्तर तक के पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई है। रायपुर कलस्टर (रायपुर, महासमुंद, राजनांदगांव, दुर्ग लोकसभा) स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में रायपुर क्षेत्र के सभी बूथ प्रमुखों, बूथ सचिवों, बूथ प्रभारियों, शक्ति केन्द्र प्रमुख, शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र सह संयोजक, मंडल कार्यसमिति, जिला भाजपा व मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों, जिला भाजपा व मोर्चा के समस्त कार्यसमिति सदस्यों सहित कलस्टर में निवासरत सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक सह संयोजक व केन्द्रीय पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के आगमन और भव्य स्वागत को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए पूर्व मंत्री व रायपुर कलस्टर प्रभारी राजेश मूणत ने कहा कि 15 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी का आगमन हो रहा है यह हम सभी के लिए प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने शाह के आगमन को लोकसभा चुनाव का शंखनाद बताया। उन्होंने कहा कि माना विमानतल पर हमें पूरे जोशोखरोस के साथ भव्य आत्मीय स्वागत करना है साथ ही समय रखते हुए भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अपनी तैयारी पूरी रखे ताकि वह माननीय अध्यक्ष जी का स्वागत करने माना विमानतल समय पर पहुंच सके और इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भी समय पर पहुंचे। उन्होंने मंडल स्तर तक कार्ययोजना बनाकर जुट जाने का आग्रह किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने भाजपा जिले के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए हर्ष का विषय है और गर्व का भी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी का छत्तीसगढ़ आगमन हो रहा है। राजधानी में हम उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह आगमन रण का आगाज है जिस रण में हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर लोकसभा चुनाव की जीत के लक्ष्य के साथ जुटना है। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, संतोष पांडे, संजय वास्तव, नंदकुमार साहू, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, छगन मुदड़ा, मोलीलाल साहू, सूर्यकांत राठौर, तमी मीनल चौबे, संजूनारायण सिंह, मनोज प्रजापति, खेमराज बैद, बजरंग खंडेलवाल, हेमेन्द्र साहू, योगी अग्रवाल, मुकेश शर्मा, अनिता महानंद, राजीव चक्रवर्ती, ज्ञानचंद चौधरी, अकबर अली, शैलेन्द्र परगनिहा सहित प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports