राहुल गांधी के साथ पटना के लिए रवाना हुए भूपेश बघेल


  • लोकसभा चुनाव में सीएम भूपेश को अहम जिम्मेदारी
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का लोकसभा चुनाव में अहम रोल होगा। दिल्ली से आज जिस फ्लाइट में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पटना के लिए रवाना हुए उस फ्लाइट में राहुल गांधी ने अपने करीब भूपेश बघेल और अशोक गहलोत को बिठाया। इस लिहाज से भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कद बढ़ गया है। देश में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बिहार में भाजपा और जदयू के गठबंधन के बाद कांग्रेस पहली बार अपने दम पर पटना में विशाल आमसभा करने वाली है। इस आमसभा को सफल बनाने के लिए बिहार कांग्रेस के साथ ही सभी प्रमुख विपक्षी सांसदों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पटना आज कांग्रेस के रंग में डूबा हुआ दिख रहा है। दूसरी ओर दिल्ली से आज इंडिगो की फ्लाइट में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पटना के लिए रवाना हुए। श्री गांधी ने अपने साथ वाली सीट पर अशोक गहलाते और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बिठाया और पटना के लिए रवाना हो गए। राजनीति के जानकारों की माने तो यह स्पष्ट संकेत है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लोकसभा चुनाव में अहम जिम्मेदारी दी जा रही है। इसके पहले श्री गांधी ने उन्हें स्टार प्रचारक के रूप में बिहार में प्रचार करने की अहम जिम्मेदारी भी सौंपी है। इसी क्रम में आज पटना के गांधी मैदान में एक विशाल आमसभा होने वाली है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports