सर्द हवा से तापमान में गिरावट : दिन में भी ठंड का एहसास


रायपुर । उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के असर से पूरा प्रदेश इन दिनों कड़ाके की ठंड झेल रहा है। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान का आंकड़ा 15 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढऩे की संभावना जताई है।
मौसम विभाग की माने तो प्रदेश भर में बीते 48 घंटों में मौसम ने तेजी से करवट बदली है। सामान्य ठंड के बाद अब ठंड जोर पकडऩे लगा है। प्रदेश भर के प्रमुख शहरों में इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड ने अब जनजीवन को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है। बात राजधानी रायपुर की करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के निकट पहुंच गया है। इससे रात के साथ ही दिन में भी ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग की माने तो दिन के न्यूनतम तापमान में अभी और कमी आने की पूरी संभावना है। लिहाजा दिन में अभी ठंड का एहसास और महसूस होगा। दूसरी ओर रातें भी अब सर्द हो गई हैं। रात की अपेक्षा दिन छोटा होने से शाम 5 बजे से ही ठंड में वृद्धि शुरू हो जाती है तो सुबह 10-11 बजे तक बनी रहती है। इसके बाद भी दिन में धूप की तपिश कम होने से दिन में भी ठंड महसूस हो रही है। इधर प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में भी न्यूनतम तापमान का आंकड़ा तेजी से नीचे आ रहा है। इसमें अंबिकापुर में 10.3 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है। इसी तरह बिलासपुर में 12.5, पेण्ड्रारोड में 11.4 जगदलपुर में सबसे कम 10.0 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है। इधर तापमान में तेजी से कमी आने के साथ ही सुबह में धुुंध छाना शुरू हो गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports