रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. चरणदास महंत इन दिनों चुनावी माहौल से दूर सपरिवार धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। वृंदावन-मथुरा में दर्शन-पूजन के बाद वे अजमेर के लिए निकल गए हैं। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद डा. चरणदास महंत इन दिनों परिवार के साथ छुट्टी मनाने धार्मिक यात्रा पर निकले हुए हैं। पहले उन्होंने वृंदावन जाकर बांके बिहारी मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के दरबार में माथा टेंका इसके बाद वे मथुरा आदि गए। बताया जाता है कि वे अजमेर के लिए परिवार सहित रवाना हो गए हैं। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी ज्योतसना महंत व पुत्र सूरज महंत भी धार्मिक यात्रा पर हैं। ज्ञात हो कि वरिष्ठ नेता डा. महंत राजनीतिक जीवन में भारी व्यस्तता के बाद भी इस तरह के धार्मिक यात्रा के लिए समय निकाल ही लेते हैं।