सामने आया ईशा अंबानी की शादी का कार्ड, देखें पहली झलक



नई दिल्ली। देश के सबसे मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शाही शादी 12 द‍िसंबर को होने जा रही है। इस शादी की हर छोटी-बड़ी चीज का इंतजाम खास अंदाज में किया जा रहा है। ईशा और आनंद पीरामल की शादी के कार्ड की पहली झलक सामने आ गई है। ये कार्ड सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है।

ईशा की शादी का कार्ड देखने में शाही लग रहा है। यह दो बॉक्स में बटा हुआ है। पहले बॉक्स में ईशा और आनंद के नाम के इनिशियल्स हैं। यह बॉक्स क्रीम रंग का है, जो फूलों से सजा हुआ है। जबकि दूसरे बॉक्स में मां सरस्वती की तस्वीर साफ देखी जा सकती है, यह डब्बा लाइट पिंक रंग का है।



इससे पहले अंबानी और पीरामल परिवार ने एक सयुक्त बयान में कहा था, "हमें यह बताने में खुशी हो रही है कि ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर, 2018 को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के निवास पर मुंबई में होगी। समारोह भारतीय परंपराओं, रीति-रिवाजों के अनुसार होंगे।"



शादी से पहले सप्ताहांत के दौरान अंबानी और पीरामल परिवार अपने मित्रों और परिवारों की उदयपुर में मेजबानी करेंगे, जहां वे समारोहों में स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को शामिल करने के लिए कलाकारों और शिल्पकारों के साथ भागीदारी कर रहे हैं।

बता दें, ईशा अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी इटली के लेक कोमो में हुई थी। जहां करीबी रिश्तेदारों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी शिरकत की थी। तीन दिन तक इटली में ईशा अंबानी की सगाई पार्टी चली थी। जहां प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास, करण जोहर, मनीष मलहोत्रा, अनिल कपूर, सोनम कपूर और जाह्नवी कपूर जैसे सेलेब्स पहुंचे थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports