कांग्रेस की पांचवी लिस्ट जारी, दुर्ग ग्रामीण से ताम्रध्वज, बिलासपुर से शैैलेष पांडेय और रेणू जोगी का कटा टिकट



रायपुर। कांग्रेस पार्टी ने आज अपनी पांचवी और अंतीम सूची जारी कर दी। दुर्ग ग्रामीण से कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी को बदला है। पहले पार्टी ने प्रतिमा चंद्राकर को टिकट दिया था, लेकिन उनकी जगह सांसद ताम्रध्वज साहू चुनाव लड़ेंगे। इस सूची में रायपुर उत्तर की सीट पर कांग्रेस ने अपने पूर्व विधायक पर ही भरोसा जताया है। कुलदीप जुनेजा को पार्टी ने एक बार फिर अपने अपना प्रत्याशी बनाया है। पिछली दफा भी कुलदीप जुनेजा रायपुर उत्तर से उम्मीदवार थे, जिन्हें भाजपा के श्रीचंद सुंदरानी के हाथों हार मिली थी। वहीं रायपुर दक्षिण से कांग्रेस ने भारी विरोध को देखते हुए कन्हैया अग्रवाल को टिकट दिया है। कन्हैया अग्रवाल व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष थे, जिन्हे पहली बार टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने अप्रत्याशित रूप से शैलेश पांडेय को बिलासपुर से टिकट दिया है। शैलेष पांडेय को जातिगत समीकरण के आधार पर कांग्रेस ने बिलासपुर से टिकट दिया है। वहीं कोटा से पूर्व डीएसपी विभोर सिंह को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा है।

पार्टी की विधायक रेणु जोगी की टिकट पार्टी ने काट दी है। रेणु जोगी की जगह पार्टी ने विभोर सिंह को कोटा से टिकट दिया है। वहीं संजारी बालोद से कांग्रेस ने विधायक भैयाराम सिन्हा का टिकट काट दिया है। कांग्रेस ने उनकी जगह पर उनकी पत्नी संगीता सिन्हा को चुनाव मैदान में उतारा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports