कर्नाटक उपचुनाव में दिखा देश का मूड; BJP को झटका, 5 में से 4 सीटों पर गठबंधन आगे




बेंगलुरु। कर्नाटक में शनिवार को हुए उपचुनावों के लिए डाले गए मतों के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं। उपचुनावों में भाजपा को बड़ा झटका लगा है जबकि परिणाम कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के हक में हैं। बेल्लारी और जामखंडी में कांग्रेस ने जीत दर्ज की जबकि मांड्या लोकसभा और रामनगर में जेडीएस आगे है। शिमोगा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे राघवेंद्र येदियुरप्पा बढ़त बनाए हुए हैं।


नतीजों के रुझान आने के बाद कांग्रेस के कार्य़कर्त्ताओं ने पार्टी दफ्तर के बाहर जश्न मनाना शुरू कर दिया। राज्य के पूर्व सीएम सिद्दारमैया ने इस जीत के लिए लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जनता की तरफ से हमें 'दिवाली गिफ्ट' है। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की पत्नी अनिता कुमारस्वामी रामनगर सीट से चुनाव लड़ रही हैं।



भाजपा के लिए कांग्रेस और जेडीएस खतरे की घंटी साबित हुई है। वहीं राज्य में जनता का मूड भी सामने आया है कि वहां भाजपा के लिए जगह नहीं है। अगर कांग्रेस और अन्य दलों का लोकसभा चुनाव 2019 में भी महागठबंधन हो गया तो भाजपा के लिए यह बहुत बड़ी राजनीतिक समस्या बन सकता है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports