रणवीर सिंह से पहले 6 लड़कों पर दिल हार चुकी हैं दीपिका




बॉलीवुड की हिट जोड़ी दीपवीर रियल लाइफ मेें पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में रॉयल अंदाज में शादी रचाई। दीपिका की लव लाइफ भी किसी फिल्मी से स्टोरी से कम नहीं है। रणवीर की जीवनसाथी बनने से पहले वह 8 लड़को को डेट कर चुकी हैं। सिर्फ रणबीर कपूर ही नहीं बल्कि क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ भी उनके प्यार के किस्से काफी सुनने को मिलें हैं। चलिए जानते हैं रणवीर की जीवनसाथी बनने से पहले दीपिका किन-किन पर अपना दिल हार चुकी हैं।
निहार पांड्या

सबसे पहले दीपिका पादुकोण जिस शख्स के प्यार में पड़ीं, वह हैं निहार पांड्या। दोनों की मुलाकात एक-दूसरे से एक्टिंग स्कूल में हुई और यहीं से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई। एक वेबसाइट के मुताबिक, उस वक्त दीपिका निहार के साथ लिव इन में रह रहीं थीं लेकिन तीन साल के अफेयर के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।


उपेन पटेल

जी हां, दीपिका का नाम एक्टर उपेन पटेल के साथ भी जुड़ चुका है। हालांकि इन दोनों का रिश्ता काफी कम समय तक रहा।


युवराज सिंह

क्रिकेटर युवराज सिंह भी दीपिका को डेट कर चुके हैं। मगर इनका रिलेशन भी ज्यादा लंबा नहीं चला और कुछ वक्त बाद ही दोनों अलग हो गए। दोनों को साथ में कई जगह घूमते हुए भी देखा गया था।


महेंद्र सिंह धोनी

कहा जाता है कि युवराज से पहले दीपिका क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को डेट कर रही थीं। मगर बीच में ही युवराज की एंट्री हो गई। युवराज और दीपिका की नजदीकियों की वजह से धोनी ने दीपिका से दूरी बना ली और उनसे रिश्ता तोड़ लिया।


सिद्धार्थ माल्या

विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ भी दीपिका रिलेशन में रह चुकी हैं। दोनों को अक्सर पार्टी और साथ में घूमते देखा गया था। खबरें तो यहां तक आईं कि सिद्धार्थ ने दीपिका को एक फ्लैट भी गिफ्ट किया। वहीं दीपिका भी सिद्धार्थ के प्यार में इस कदर पागल थी कि वह माल्या की हर किंगफिशर पार्टी और फैशन शो में नजर आती थी। मगर दोनों का रिलेशन भी ज्यादा नहीं चला और दोनों अलग हो गए।


रणबीर कपूर

साल 2008 में आई फिल्म 'बचना ए हसीनों' के दौरान दीपिका और रणबीर कपूर एक-दूसरे को दिल दे बैठे। दीपिका ने तो रणबीर के नाम का टैटू भी बनवाया जो अभी भी उनकी गर्दन के पिछले हिस्से में देखा जा सकता है। मगर 2 साल बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।


रणवीर के साथ लिए सात फेरे

बार-बार प्यार में मिली निराशा की वजह से दीपिका काफी अकेली हो गईं थी। मगर फिर रणवीर सिंह उनकी जिंदगी में आए और अब दोनों पति-पत्नी के रिश्ते में भी बंध चुके हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports