नई दिल्ली। पाकिस्तान से तनातनी के बीच अफगानिस्तान के एक मंत्री अचानक भारत पहुंच गए हैं। भारत हमेशा से अफगानिस्तान का मददगार रहा है। इस बारे में भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी पोस्ट किया है। अफगानिस्तान के मंत्री की गर्मजोशी के साथ स्वागत की विदेश मंत्रालय ने एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।
विदेश मंत्रालय ने दी अफगान मंत्री के दौरे की जानकारी
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर अफगानिस्तान के मंत्री के नई दिल्ली पहुंचने की जानकारी दी। उन्होंने एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा-अफगानिस्तान के कृषि, सिंचाई और पशुपालन मंत्री मौलवी अताउल्लाह ओमारी के नई दिल्ली पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।Ó
रणधीर जायसवाल बोले-आपसी हितों के मुद्दों पर सार्थक चर्चा की उम्मीद
रणधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा-Óआपसी हित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा की उम्मीद है।Ó हाल ही में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच झड़पें हुई थीं, जिसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था।
