पीएम मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, कहा—यह 140 करोड़ भारतीयों का आदर



जकार्ता/नई दिल्ली। भारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक संबंधों को नया आयाम देते हुए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'बिन्तांग आदिपूर्णा' (मेडल ऑफ ऑनर) से नवाजा है। मंगलवार को जकार्ता में द्विपक्षीय वार्ता के दौरान पीएम मोदी को इस विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर देशवासियों के साथ यह खुशी साझा की। पीएम मोदी ने कहा, "यह सम्मान अकेले मेरा नहीं, बल्कि भारत के कोटि-कोटि वासियों का है। यह पुरस्कार इंडोनेशिया के लोगों के स्नेह, आत्मीयता और दोनों देशों के बीच सदियों पुराने गहरे सांस्कृतिक व ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक है। मैं इस विशेष सम्मान के लिए राष्ट्रपति प्रबोवो, इंडोनेशिया सरकार और वहां की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

शुरू होगा साझेदारी का सुनहरा अध्याय, पूरी दुनिया पर दिखेगा असर

राष्ट्रपति सुबियांतो के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य के दौरान पीएम मोदी ने दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "पिछले कुछ वर्षों में भारत और इंडोनेशिया के संबंधों में एक नई ऊर्जा, नया विश्वास और नई गहराई आई है। साल 2018 में शुरू हुई हमारी 'व्यापक रणनीतिक साझेदारीÓ आज एक नई उड़ान ले रही है। हम विकास, सुरक्षा, टेक्नोलॉजी, संस्कृति और शिक्षा जैसे हर महत्वपूर्ण क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी ने पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि आज से दोनों देशों की इस साझेदारी का एक नया और सुनहरा अध्याय शुरू हो रहा है, जिसका सकारात्मक प्रभाव न केवल दोनों देशों पर, बल्कि 21वीं सदी की दुनिया और पूरी मानवता पर पड़ेगा।

Óबिन्तांग आदिपूर्णाÓ सम्मान


इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान: यह मेडल ऑफ ऑनर इंडोनेशिया का सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है, जो गिने-चुने वैश्विक नेताओं को ही दिया जाता है।

रणनीतिक साझेदारी को नई उड़ान: सुरक्षा, व्यापार, टेक्नोलॉजी और शिक्षा के क्षेत्र में दोनों देश मिलकर बढ़ा रहे हैं कदम।

वैश्विक शांति पर असर: पीएम मोदी ने कहा कि भारत-इंडोनेशिया की यह मजबूत दोस्ती पूरी मानवता के कल्याण में अहम भूमिका निभाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports