नई दिल्ली । लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में राहुल गांधी के दो वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी ने कहा कि उन्होंने इस दौरान सड़क से संसद तक युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों और गरीबों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर देशवासियों का आभार जताते हुए कहा कि इन दो वर्षों का हर दिन हर भारतीय की आवाज को सत्ता तक पहुंचाने के लिए समर्पित रहा। उन्होंने नीट के छात्रों की लड़ाई, वोट चोरी के पर्दाफाश और संविधान की रक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि जनता का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे आगे भी उनके हक के लिए हर लड़ाई लड़ते रहेंगे।
Tags
देश
