विक्टोरिया/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून 2026 तक सेशेल्स की तीन दिवसीय ऐतिहासिक राजकीय यात्रा पर जा रहे हैं। सेशेल्स की आजादी की 250वीं वर्षगांठ (गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन) के मौके पर पीएम मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के बीच हो रहा यह दौरा बेहद खास माना जा रहा है। सेशेल्स में भारत के उच्चायुक्त रोहित रथीश के मुताबिक, इस यात्रा से समुद्री सुरक्षा, रक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को एक नया आयाम और गति मिलेगी।
Tags
देश
