जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची 1 जुलाई को तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आएंगी



नई दिल्ली ।  जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 1 जुलाई को तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत आ रही हैं। पद संभालने के बाद सुश्री तकाइची की यह पहली भारत यात्रा होगी। इस शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों देश द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे और आपसी हित के क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। इससे पहले 15वां शिखर सम्मेलन पिछले साल अगस्त में टोक्यो में हुआ था, जिसमें पीएम मोदी शामिल हुए थे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports