-पोस्टर फाड़े; ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर समेत 3 गिरफ्तार
पटना। पटना में मंगलवार रात खान सर की कोचिंग ग्लोबल स्टडीज पर हमला हुआ। हमले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग गार्ड को पीटते दिख रहे हैं। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चलाए गए। पोस्टर भी फाड़ दिए। पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत उनके दो सहयोगी अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार किया है। तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। भास्कर से बातचीत में टाउन डीएसपी राजेश रंजन ने इसकी पुष्टि की है।
टाउन डीएसपी के मुताबिक, रोशन आनंद और उसके दोनों सहयोगियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। खान सर ने हमले का आरोप ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर और कोचिंग के कर्मियों पर लगाया है। इस घटना के बाद बिहार शिक्षा विभाग ने कोचिंग नीति बनाए जाने की घोषणा की है। अगले 3 महीने के भीतर कोचिंग नीति तैयार की जाएगी। इसके तहत सभी कोचिंग संस्थानों के लिए एक 'मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट' तैयार किया जाएगा।
खान सर बोले- आज पढ़ाई नहीं हो पाएगी
खान सर का कहना है कि हमले में सिक्योरिटी गार्ड का सिर फोड़ दिया गया।। उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। खान सर ने पहले 8 से 10 राउंड गोली चलने का दावा किया था। हालांकि, बाद में वे अपने बयान से पलट गए। उन्होंने कहा- 'माहौल इतना तनावपूर्ण था कि मुझे कुछ समझ नहीं आया। खान सर की ओर से दायर एफआईआर में भी गोलीबारी का कोई जिक्र नहीं है। साथ ही पटना पुलिस ने भी फायरिंग से इनकार किया है। हमले के बाद खान सर का कोचिंग सेंटर आज यानी बुधवार को बंद किया गया है। खान सर ने कहा, 'आज पढ़ाई नहीं हो पाएगी। इधर, कोचिंग पर हमले के बाद बड़ी संख्या में खान सर के छात्रों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया।
एसएसपी बोले- सीसीटीवी खंगाल रहे, एक्शन लेंगे
पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया, कुछ स्टूडेंट्स ने कोचिंग में मारपीट की। पोस्टर भी फाड़े। गार्ड को चोट आई है। सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जो भी इस घटना में शामिल होगा। उस पर एक्शन लिया जाएगा।
