मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, 'सेवा सेतु पोर्टल' बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार



  • -घर बैठे मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र, समय और धन की हुई बचत
  • -डिजिटल सेवाओं से अजय कुमार को मिला रोजगार
  • -ग्रामीणों में बढ़ा शासन पर विश्वास

रायपुर/रायगढ़। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और डिजिटल सेवा वितरण को एक नई दिशा मिल रही है। सरकार की जनहितैषी सोच और आधुनिक तकनीक का एक बेहतरीन उदाहरण बनकर उभरा है 'सेवा सेतु पोर्टल'। आज यह पोर्टल प्रदेश के लाखों नागरिकों के लिए भरोसे और सुविधा का एक मजबूत आधार बन चुका है। इसके जरिए अब शासकीय सेवाएं घर बैठे ही बेहद सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मिल रही हैं, जिससे आम नागरिकों के समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है।


अंतहीन चक्करों से मिली मुक्ति, पोर्टल ने खोला रोजगार का रास्ता

रायगढ़ जिले के पुसौर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम भाठनपाली निवासी श्री अजय कुमार प्रधान की कहानी मुख्यमंत्री के डिजिटल सुशासन की सोच को पूरी तरह साकार करती है। अजय कुमार अपने स्थायी जाति प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए लंबे समय से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे। बार-बार तहसील कार्यालय जाने से उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे थे। समय पर प्रमाण पत्र न मिलने के कारण वे कई सरकारी नौकरियों में आवेदन करने से भी वंचित रह जा रहे थे।


इसी बीच उन्हें छत्तीसगढ़ शासन के 'सेवा सेतु पोर्टलÓ की जानकारी मिली। अजय ने बिना देर किए आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन किया। पूरी प्रक्रिया इतनी सरल और पारदर्शी थी कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही उनका आवेदन स्वीकृत हो गया और उन्हें घर बैठे अपना स्थायी जाति प्रमाण पत्र मिल गया।


प्रमाण पत्र मिलते ही मिली नौकरी, अब बने दूसरों के लिए मददगार

इस प्रमाण पत्र ने न केवल अजय कुमार की वर्षों पुरानी समस्या को खत्म किया, बल्कि उनके करियर की राह भी आसान कर दी। प्रमाण पत्र मिलते ही उन्होंने रोजगार सहायक के पद के लिए आवेदन किया और आज वे इस पद पर चयनित होकर कार्य कर रहे हैं। 

अजय कुमार प्रधान का कहना है: सेवा सेतु पोर्टल ने सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर काटने के सिलसिले को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। अब घर बैठे आवेदन करना और समय पर डिजिटल सर्टिफिकेट मिल जाना हम जैसे ग्रामीणों के लिए बहुत बड़ी राहत है। अब अजय कुमार न केवल खुद आत्मनिर्भर बन चुके हैं, बल्कि अपने गांव के अन्य लोगों को भी जाति, आय, निवास सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं के लिए इसी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रेरित और सहायता कर रहे हैं।

गांव-गांव तक पहुंच रहा डिजिटल सुशासन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार डिजिटल तकनीक के जरिए प्रशासन को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और जनोन्मुखी बना रही है। 'सेवा सेतु पोर्टल' इसी सोच का एक क्रांतिकारी परिणाम है, जिसने शासकीय सेवाओं को सीधे आम जनता के दरवाजे तक पहुंचा दिया है। अजय कुमार जैसी सफलता की कहानियां इस बात का पुख्ता प्रमाण हैं कि राज्य सरकार की डिजिटल पहल ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के जीवन में सकारात्मक और बड़ा बदलाव ला रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports