पीएम मोदी का दो-दिवसीय बंगाल दौरा: 'पश्चिम बंगाल दिवस' और 'योग दिवस' में होंगे शामिल; किसानों को देंगे 18,880 करोड़ की सौगात



नई दिल्ली/कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार से पश्चिम बंगाल के दो-दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर जा रहे हैं। अपने इस दौरे के दौरान पीएम मोदी हुगली के तारकेश्वर में 'पश्चिम बंगाल दिवस' समारोह और कोलकाता में '12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही वे देश के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 'पीएम-किसान योजना' की 23वीं किस्त के रूप में 18,880 करोड़ से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर करेंगे और भारतीय नौसेना को स्वदेशी तकनीक से निर्मित तीन नए नौसैनिक पोत सौंपेंगे।

विरासत, सद्भाव और विकास: बंगाल को मिलेंगी हजारों करोड़ की परियोजनाएं

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम मोदी शनिवार को करीब पौने चार बजे हुगली के तारकेश्वर में 'पश्चिम बंगाल दिवसÓ (थीम: विरासत, सद्भाव और विकास) कार्यक्रम के मंच से राज्य को रेलवे, कृषि, ग्रामीण विकास और मत्स्य पालन क्षेत्र की कई बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके बाद रविवार सुबह 6:30 बजे वे कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की अगुवाई करेंगे। इसी दिन पीएम मोदी कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर आत्मनिर्भर भारत की मिसाल— तीन स्वदेशी नौसैनिक पोतों को नौसेना में शामिल कर देश को समर्पित करेंगे।

पीएम-किसान की 23वीं किस्त: इस दौरे पर प्रधानमंत्री देश भर के किसानों को बड़ा तोहफा देंगे। कुल 18,880 करोड़ में से अकेले पश्चिम बंगाल के 45 लाख से अधिक लाभार्थी किसानों के खातों में 900 करोड़ से ज्यादा की राशि जमा की जाएगी।

बंगाल में 'फसल बीमा योजना की शुरुआत: पीएम मोदी राज्य में विश्व की सबसे बड़ी फसल बीमा योजना का शुभारंभ करेंगे। वर्ष 2026-27 तक बंगाल के करीब 50 लाख किसानों की 14 लाख हेक्टेयर भूमि को इसके तहत 28,140 करोड़ का बीमा कवर देने का लक्ष्य रखा गया है।

डिजिटल कृषि और एग्री स्टैक: डिजिटल कृषि मिशन के तहत राज्य में 'एग्री स्टैकÓ की शुरुआत होगी। इससे खाद वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड और एमएसपी पर फसलों की खरीद जैसी सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मिल सकेंगी।

रसायन-मुक्त खेती को बढ़ावा: राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन के तहत बंगाल में 346 प्राकृतिक कृषि क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे, जिससे 17,300 हेक्टेयर क्षेत्र में बिना रसायनों के पारंपरिक खेती को बढ़ावा मिलेगा।

पीएम धन-धान्य कृषि योजना: यह विशेष योजना बंगाल के पुरुलिया, दार्जिलिंग, अलीपुरद्वार और झाडग़्राम जिलों में लागू की जाएगी, जिसका मकसद सिंचाई और ऋण सुविधाओं को मजबूत कर ग्रामीण विकास को गति देना है।

मत्स्य पालन क्षेत्र को मजबूती: पीएम मोदी दक्षिण 24 परगना के फ्रेजरगंज में आधुनिक मत्स्य बंदरगाह और बीरभूम के सैंथिया में आधुनिक मछली बाजार का उद्घाटन भी करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports