बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास प्रगति शुरू, 12 मित्र देशों के सैनिक ले रहे हैं हिस्सा



नई दिल्ली। मेघालय के उमरोई सैन्य स्टेशन में भारतीय सेना का बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास प्रगति-2026 बुधवार को शुरू हो गया जिसमें भूटान, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, फिलीपींस, सेशेल्स, श्रीलंका और वियतनाम सहित 12 मित्र देशों के सैनिक भागीदारी कर रहे हैं। इन देशों की सैन्य टुकडिय़ों के आगमन पर उनका गर्मजोशी और पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आतिथ्य सत्कार को दर्शाता है। प्रगति (पीआरएजीएटीआई) जिसका अर्थ 'हिंद महासागर क्षेत्र में विकास और परिवर्तन के लिए क्षेत्रीय सेनाओं की साझेदारीÓ है का आयोजन समानता, मित्रता और आपसी सम्मान की भावना से किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports