जुलाई में होने वाले 'भारत टेक्स 2026 के लिए मोबाइल ऐप लॉन्च



नई दिल्ली ।  वैश्विक वस्त्र आयोजन 'भारत टेक्स 2026 के लिए मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिसके जरिए प्रतिभागियों, खरीदारों, प्रदर्शकों और आगंतुकों को आयोजन संबंधी जानकारी, प्रदर्शक खोज, बी2बी बैठकें, डिजिटल बैज, लीड कैप्चर तथा एआई आधारित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। वस्त्र मंत्रालय में सचिव नीलम शमी राव ने बुधवार को यहां 'भारत टेक्स 2026 इवेंट ऐप लॉन्च करते हुए बताया कि यह ऐप पंजीकृत प्रतिभागियों को प्रदर्शकों की खोज, बैठकें तय करने, आयोजन स्थल पर मार्गदर्शन प्राप्त करने, ज्ञान सत्रों तक पहुंच बनाने तथा वास्तविक समय में अपडेट हासिल करने में मदद करेगा। ऐप में एआई स्मार्ट असिस्टेंट भी होगा, जिसके माध्यम से उपयोगकर्ता कार्यक्रम-सारणी, दिशा-निर्देश और आयोजन से जुड़ी अन्य जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports