रायपुर। 200 सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं। पहले एक सुरक्षा कैंप का कार्यक्षेत्र 5 किलोमीटर के दायरे तक सीमित था, जिसे माननीय गृहमंत्री जी ने बढ़ाकर 10 किलोमीटर कर दिया। उनका संकल्प था कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद को समाप्त किया जाए।
उस समय छत्तीसगढ़ में लगभग तीन-चौथाई नक्सलवाद शेष था। केंद्र सरकार तब भी चाहती थी कि नक्सलवाद के विरुद्ध मज़बूती से लड़ाई लड़ी जाए, लेकिन कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने केंद्र सरकार के साथ सहयोग नहीं किया। किन्तु माननीय प्रधानमंत्री जी के आशीर्वाद, माननीय गृहमंत्री जी की दृढ़ इच्छाशक्ति, हमारे जवानों के अदम्य साहस और क्षेत्र की जनता के सहयोग से हम उनके संकल्प को पूरा करने में सफल हुए हैं।
जो सुरक्षा कैंप हमारे सुरक्षा बलों के लिए स्थापित किए गए थे, अब उन्हें “सेवाडेरा” के रूप में विकसित किया जाएगा। आज माननीय केंद्रीय गृहमंत्री जी ने कहा है कि 200 कैंपों में से 70 कैंपों को सेवाडेरा में परिवर्तित किया जाएगा।
