ईरान में सीजफ़ायर पर भारत का पहला रिएक्शन सामने आया है, फैसले का स्वागत किया और उम्मीद जताई



नई दिल्ली। खाड़ी में करीब 40 दिनों तक चले संघर्ष के बाद आज आखिरकार अमेरिका और ईरान के बीच सीजफ़़ायर का ऐलान हो गया है। इस ऐलान के बाद खाड़ी में संघर्ष से जूझ रही पूरी दुनिया ने राहत की सांस ली है। दुनिया के अलग-अलग देश भी इस सीजफ़़ायर का स्वागत कर रहे हैं। इस बीच, अब इस सीजफ़़ायर पर भारत का रिएक्शन भी सामने आया है। भारत ने भी इस सीजफ़़ायर का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि पश्चिम एशिया में पक्की शांति कायम होगी।

ईरान में सीजफ़़ायर पर दुनिया के अलग-अलग देश रिएक्शन दे रहे हैं। अब भारत का रिएक्शन भी सामने आया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हम इस सीजफ़़ायर के फ़ैसले का स्वागत करते हैं। हम यह भी उम्मीद जताते हैं कि इस सीजफ़़ायर से पश्चिम एशिया में शांति स्थापित होगी। भारत ने लगातार कहा है कि इस संघर्ष को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए डी-एस्केलेशन, बातचीत और डिप्लोमेसी ज़रूरी है।

भारत ने आगे कहा कि इस संघर्ष से लोगों को बहुत तकलीफ़ हुई है। इसने ग्लोबल फ्य़ूल सप्लाई और ट्रेड चेन को भी बाधित किया है। अब इस सीजफ़़ायर के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से शिपिंग ट्रैफि़क बिना किसी रुकावट के जारी रहेगा। इसने यह भी उम्मीद जताई है कि ग्लोबल ट्रेड का फ़्लो भी सुरक्षित रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports