गोल्स्स्स... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के युवाओं के साथ खेला फुटबॉल



गंगटोक। गंगटोक के युवा लड़के-लड़कियों के साथ फुटबॉल खेलते हुए मोदी की फोटो वायरल हो गई हैं। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार का शोर अब शांत हो गया है। चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण का प्रचार खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फुटबॉल खेलते दिखे।

प्रधानमंत्री मोदी सिक्किम पहुंचे। सिक्किम के दो दिन के दौरे पर आए प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार सुबह गंगटोक के युवाओं के साथ फुटबॉल का मज़ा लेते दिखे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फुटबॉल के मैदान में उतरे और युवाओं के साथ फुटबॉल खेला। फुटबॉल मैदान से एक फोटो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्सÓ पर लिखा। उन्होंने लिखा, गंगटोक में एक खूबसूरत सुबह सिक्किम के अपने युवा दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।

इन फोटो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं के साथ फुटबॉल खेलते हुए एन्जॉय करते दिख रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से बातचीत भी की। युवाओं के साथ फुटबॉल खेलना और अपनी फोटो शेयर करना पश्चिम बंगाल को अट्रैक्ट करने की एक स्ट्रेटेजी के तौर पर भी देखा जा रहा है।

सिक्किम के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में भी फुटबॉल बहुत पॉपुलर है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता भारत में क्लब फुटबॉल का एक बड़ा हब है। गांव के लेवल पर भी फुटबॉल क्लब हैं। पश्चिम बंगाल में फुटबॉल की पॉपुलैरिटी इतनी है कि वल्र्ड कप के दौरान रोड ट्रैफिक रुक जाता है। चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी फुटबॉल के मैदान में उतरे, गोल करने का जश्न मनाया और अपनी तस्वीरें शेयर कीं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports