कांग्रेस को बड़ा झटका: लुटियंस दिल्ली के ऐतिहासिक '24 अकबर रोड' मुख्यालय को खाली करने का अंतिम नोटिस



  • 28 मार्च तक का दिया अल्टीमेटम
  • 48 साल पुरानी विरासत पर संकट
  • अब 'इन्दिरा भवन' होगा नया ठिकाना

नई दिल्ली/ए.। भारतीय राजनीति के सबसे चर्चित पतों में से एक '24 अकबर रोड' से कांग्रेस की विदाई का समय आ गया है। संपदा विभाग ने कांग्रेस पार्टी को लुटियंस दिल्ली स्थित अपने मुख्य मुख्यालय और '5 रायसीना रोड' (भारतीय युवा कांग्रेस कार्यालय) को खाली करने का 'अंतिम बेदखली नोटिस' जारी कर दिया है। नोटिस के मुताबिक पार्टी को आगामी 28 मार्च तक दोनों परिसर पूरी तरह खाली करने होंगे।

बेदखली की तलवार 

1978 से कांग्रेस का आधिकारिक मुख्यालय रहा अकबर रोड का यह बंगला अब पार्टी के हाथ से निकलता दिख रहा है। सूत्रों के मुताबिक, यह संपदा विभाग की अंतिम चेतावनी है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि नोटिस मात्र कुछ दिन पहले मिला है और इसमें शिफ्टिंग के लिए एक हफ्ते का समय भी नहीं दिया गया है। पार्टी इस अचानक आए नोटिस के खिलाफ  कोर्ट (न्यायालय) जाने पर विचार कर रही है।


नई मंजिल 'इन्दिरा भवन'

हालांकि कांग्रेस ने दिल्ली में ही अपने नए और आधुनिक कार्यालय 'इन्दिरा भवनÓ का निर्माण पूरा कर लिया है, लेकिन दशकों की फाइलें और व्यवस्थाएं पुराने दफ्तर से ही चल रही थीं। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार को अपने नियम सभी दलों पर समान रूप से लागू करने चाहिए और केवल कांग्रेस को निशाना बनाना राजनीति से प्रेरित है।

विरासत और इतिहास

24 अकबर रोड केवल एक बंगला नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति के कई ऐतिहासिक फैसलों का गवाह रहा है। आपातकाल के बाद जब कांग्रेस ने वापसी की, तब से लेकर कई सरकारों के बनने और गिरने की रणनीति इसी छत के नीचे बनी थी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports