इजरायल ने ईरान पर की प्रिवेंटिव मिसाइल स्ट्राइक, धमाकों से गूंजा तेहरान

 


 तेहरान। इजरायल ने ईरान पर ‘प्रिवेंटिव’ मिसाइल स्ट्राइक की है।  ये हमले अमेरिका और ईरान के बीच एक संभावित न्यूक्लियर समझौते को लेकर बढ़ते तनाव और मध्य पूर्व में बड़े पैमाने पर मिलिट्री टकराव की बढ़ती आशंकाओं के बीच हुए हैं। कई मिसाइलें यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और ईरानी राजधानी के जोम्हौरी जिले के इलाकों में गिरीं। स्थानीय मीडिया की ओर से सोशल प्लेटफॉर्म पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए गए हैं, जिसमें तेहरान के पाश्चर स्ट्रीट के पास से धुएं का घना गुबार उठता देखा जा सकता है। यह वही इलाका बताया जा रहा है जहां खास सरकारी इमारतें हैं।


नुकसान कितना हुआ और कितने लोग मारे जा सकते हैं, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है।


जवाबी कार्रवाई की आशंका में, इजरायली सेना ने कहा कि उसने देश भर के कई इलाकों में हवाई हमले के सायरन बजाए हैं।उसने कहा कि यह कदम “इजरायल की ओर मिसाइल दागे जाने की आशंका को देखते हुए जनता को तैयार करने” के लिए एक प्रोएक्टिव कदम था। अधिकारियों द्वारा हमलों की चेतावनी दिए जाने पर इजरायल के कुछ हिस्सों में सायरन सुने गए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports