21वीं सदी AI रिवॉल्यूशन की शताब्दी, और सेमीकंडक्टर इस बदलाव का सबसे बड़ा सेतु है : पीएम मोदी

 



साणंद। गुजरात के साणंद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को माइक्रोन सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट और पैकेजिंग (ATMP) फैसिलिटी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “20वीं सदी तक दुनिया ने इंडस्ट्रियल रिवोल्यूशन का दौर देखा, जहां फैक्ट्री, मशीन और मास प्रोडक्शन में आगे रहने वाले देशों ने तेज़ तरक्की की। लेकिन 21वीं सदी एआई रिवॉल्यूशन की शताब्दी है, और सेमीकंडक्टर इस बदलाव का सबसे बड़ा सेतु है।”


उन्होंने कहा कि “अगर पिछली शताब्दी का रेगुलेटर ऑयल था, तो इस शताब्दी का रेगुलेटर माइक्रोचिप होगी। इसी सोच के साथ भारत ने सेमीकंडक्टर सेक्टर में तेज़ी से आगे बढ़ने का फैसला किया।” प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि कोविड महामारी के कठिन दौर में भारत ने सेमीकंडक्टर मिशन की घोषणा की और चुनौतीपूर्ण समय में भी दूरदृष्टि के साथ मजबूत नींव रखी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports