नई दिल्ली। वैलेंटाइन डे पर नोएडा में सड़क किनारे खड़ी कार में एक युवती और एक युवक की लाशें मिलीं। दोनों की मौत सिर में गोली लगने से हुई। पुलिस की जांच में पता चला है कि दोनों पिछले 15 साल से रिलेशनशिप में थे। पुलिस के मुताबिक, युवक ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। पुलिस को मौके से एक रिवॉल्वर और खाली कारतूस मिले हैं।
मृतक युवती और युवक कौन हैं?
पुलिस ने बताया कि मृतक युवती का नाम रेखा है। वह नोएडा सेक्टर 58 थाना इलाके में रहती थी। मृतक युवक का नाम सुमित है। वह दिल्ली के त्रिलोकपुरी में रहता था। दोनों कई सालों से रिलेशनशिप में थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बॉडी को कार से निकालकर ऑटोप्सी के लिए भेज दिया गया। पुलिस मौके पर मिले सबूतों की जांच कर रही है। रेखा और सुमित पिछले 15 साल से रिलेशनशिप में थे।
Tags
देश
