बाथरूम गई और चली गई जान; जन्मदिन से एक दिन पहले 22 साल की मुनमुन की मौत...



जालंधर। पंजाब के जालंधर के मीठा बाजार इलाके में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। 22 साल की मुनमुन चितवन की लड़की की अचानक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, नहाते समय बाथरूम में गीजर के पाइप से गैस लीक हो गई। इस वजह से मुनमुन को सांस लेने में दिक्कत हुई और वह बेहोश हो गई। जब तक परिवार को कुछ समझ आता, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अगले दिन मुनमुन का जन्मदिन था। घर पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तैयारियां ज़ोरों पर थीं, लेकिन खुशी का माहौल अचानक मातम में बदल गया। मुनमुन चितवन रोज़ की तरह नहाने के लिए बाथरूम गई थी। इसी बीच, गीजऱ के पाइप में टेक्निकल खराबी की वजह से गैस लीक हो गई।


बाथरूम बंद होने की वजह से वहां बहुत ज़्यादा गैस थी, जिससे उसका दम घुट गया और वह वहीं बेहोश हो गई। जब वह काफी देर बाद भी बाहर नहीं आई, तो घरवालों ने दरवाज़ा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। किसी अनहोनी की आशंका में जब दरवाज़ा तोड़ा गया, तो मुनमुन बेहोश मिली। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


डॉक्टरों की शुरुआती जांच के मुताबिक, गैस लीक होने की वजह से दम घुटने से उसकी मौत हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौत का सही कारण साफ करने के लिए बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


पिता ने बताया कि लड़की का जन्मदिन नए साल के दिन था, और इसके लिए खास प्लान बनाए गए थे। रिश्तेदारों और दोस्तों को बुलाया जाना था, लेकिन उससे पहले ही एक चौंकाने वाली घटना हो गई। मुनमुन बहुत पढ़ी-लिखी थी और मिलनसार स्वभाव की थी। उसकी अचानक मौत न सिर्फ परिवार के लिए, बल्कि पूरे इलाके के लिए एक सदमा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports