नीतीश कुमार की सरकार में एक 'ऐसी' शूटर बनीं मंत्री

 



जिसने भारत के बाहर भी अपना दबदबा बनाए रखा है


बिहार चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा-जेडयू की एनडीए को भारी बहुमत मिला। अब नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार बन गई है। नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के 26 मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आज हुआ। इस कैबिनेट में भारतीय जनता पार्टी कोटे से 2 लोगों ने डिप्टी चीफ मिनिस्टर के तौर पर शपथ ली। इनमें सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शामिल हैं।


भाजपा कोटे से 14 लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें सबसे ज़्यादा चर्चा इंटरनेशनल शूटर श्रेयसी सिंह की है। उन्होंने जमुई विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार जीत हासिल की। श्रेयसी ने आरजेडी कैंडिडेट मोहम्मद शमशाद आलम को 54 हज़ार 498 वोटों से हराया।


श्रेयसी को कुल 1 लाख 23 हज़ार 868 वोट मिले, जबकि शमशाद आलम को 69 हज़ार 370 वोट मिले। 34 साल की श्रेयसी सिंह ने पहली बार 2020 में भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। श्रेयसी पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह की बेटी हैं। इसके अलावा, श्रेयसी की मां पुतुल सिंह भी बांका सीट से सांसद चुनी गई थीं।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports