आंध्र प्रदेश की रैली में राधिका खेड़ा का नाम लिए बिना बोले पीएम मोदी...



...जो कांग्रेस नेता अयोध्या राम मंदिर जाता है वह पार्टी से हो जाता है बर्खास्त

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपनी आंध्र प्रदेश की रैली के दौरान कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति के कारण कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का बहिष्कार किया, जो भी कांग्रेस नेता मंदिर जाता है, उसे पार्टी से बर्खास्त कर दिया जाता है। बता दें कि कल ही कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्त राधिका खेड़ा ने अयोध्या जाकर भगवान राम के दर्शन करने पर पार्टी में उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाते हुए पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद कांग्रेस में हलचल मची हुई है। बीजेपी लगातार राम मंदिर और महिला सम्मान ने नाम पर कांग्रेस को घेर रही है। आम सभा पीएम मोदी ने कहा कि आप सुनिश्चित करें कि आप 13 मई को वोट करें और हमारा समर्थन करें। इस बार आंध्र प्रदेश के पास मोदी की गारंटी है! हमारे प्रत्याशी को जिताएं और विकास होते हुए देखें। 

पीएम ने कहा कि आंध्र प्रदेश के लोगों को कांग्रेस और वाईएसआर कांग्रेस की नकारात्मकता से दूर रहना चाहिए।

आंध्र प्रदेश ऊर्जा और प्रतिभा से समृद्ध

मोदी ने कहा कि आंध्र प्रदेश के लोगों को भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करना चाहिए। आज भारत 'रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्मÓ के शानदार रास्ते पर चलते हुए तेजी से विकास कर रहा है. आपका एक वोट मुसीबतों को अवसर में बदल सकता है। आज पूरा विश्व भारत को लेकर आशावादी है। पीएम ने कहा कि आंध्र प्रदेश ऊर्जा और प्रतिभा से समृद्ध है। प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आंध्र प्रदेश की ताकत का लोहा पूरी दुनिया मानती है। आज, जब भारत बड़ी प्रगति कर रहा है, तो आंध्र प्रदेश को भी ऐसा ही करना चाहिए लेकिन वर्तमान राज्य सरकार के तहत आंध्र प्रदेश का विकास असंभव है।

 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports