छात्रों को 21 वीं सदी की चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाना जरूरी : मुर्मु



नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को कहा कि प्रौद्योगिकी और कौशल के क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलावों को देखते हुए छात्रों को 21 वीं सदी की चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाना होगा। श्रीमती मुर्मू ने धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7 वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। 

करते हुए कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है लेकिन अब इसकी गति बहुत तेज़ है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसे नए क्षेत्र तेजी से उभर रहे हैं जिसके कारण प्रौद्योगिकी और आवश्यक कौशल भी बहुत तेज़ी से बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि 21 वीं सदी के शुरू में कोई नहीं जानता था कि अगले 20 या 25 वर्षों में लोगों को किस तरह के कौशल की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा ,  कई मौजूदा कौशल अब भविष्य में उपयोगी नहीं रहेंगे, इसलिए हमें लगातार नए कौशल अपनाने होंगे। युवाओं को इस तरह से ढाला जाना चाहिए कि वे तेजी से हो रहे बदलावों के साथ तालमेल बैठा सके। हमें छात्रों में सीखने की जिज्ञासा और इच्छा को मजबूत कर उन्हें 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करना होगा।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports