सुशील मोदी के निधन पर पीएम मोदी सहित दिग्गज नेताओं ने जताया दुख



नई दिल्ली । बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन हो गया। उनके निधन पर पीएम नरेन्द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और कई दिग्गज नेताओं ने शोक जताया।


पीएम मोदी ने कहा है कि पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है। बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है। छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।


प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, सुशील मोदी बेहद मेहनती और मिलनसार विधायक के रूप में जाने जाते थे। राजनीति से जुड़े विषयों को लेकर उनकी समझ बहुत गहरी थी। उन्होंने एक प्रशासक के तौर पर भी काफी सराहनीय कार्य किए। जीएसटी पारित होने में उनकी सक्रिय भूमिका हमेशा याद किया जाएगा। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति।" वहीं बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुशील कुमार मोदी जेपी आंदोलन के सच्चे सिपाही थे। उपमुख्यमंत्री के तौर पर भी उन्होंने हमारे साथ काफी वक्त तक काम किया। मेरा उनके साथ व्यक्तिगत संबंध था और उनके निधन से मैं मर्माहत हूं। मैनें आज सच्चा दोस्त और कर्मठ राजनेता खो दिया है। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। श्री कुमार ने ईश्वर से कामना की है कि सुशील कुमार मोदी के परिजनों, समर्थकों और प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।"


राजद सुप्रीमो ने सुशील मोदी के निधन पर दुख जताया और कहा कि वो एक जुझारू राजनीतिक व्यक्ति थे। श्री यादव ने एक्स पर लिखा, "पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के समय यानि विगत 51-52 वर्षों से हमारे मित्र भाई सुशील मोदी के निधन का अति दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। वे एक जुझारू, समर्पित सामाजिक राजनीतिक व्यक्ति थे। ईश्वर दिवगंत आत्मा को चिरशांति तथा परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।"

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports