रामलला का सूर्याभिषेक...अयोध्या राम मंदिर में भव्य और दिव्य नजारा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब



अध्योध्या। अयोध्या में आज रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार की रामनवमी बहुत खास है क्योंकि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है और इस अवसर पर मंदिर में आज विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। वहीं रामलला का सूर्याभिषेक हुआ। 


इस मौके पर राम मंदिर का विशेष रूप से सजाया गया है। भगवान राम का रत्न आभुषणों से श्रृंगार किया गया है। रामनवमी के मौके पर राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिया गया है। दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक किया जाएगा। देशभर में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports